BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चीन को लेकर प्रधानमंत्री कर सकते हैं बड़ा एलान

आज शाम चार बजे देश को संबोधित करेंगे मोदी

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in समाचार
चीन को लेकर प्रधानमंत्री कर सकते हैं बड़ा एलान
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  शाम चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे. कल रात चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाने का फैसला जारी होने के बाद माना जा रहा है कि इस संबोधन में वह चीन को लेकर बड़े एलान कर सकते हैं. वहीं, आज अनलॉक-2 के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, तो वह इसे लेकर भी जनता से अपील कर सकते हैं.

बता दें कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेना के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच देशभर में चीन के खिलाफ आक्रोश का माहौल है. देश के लोग लगातार चीनी वस्तुओं और एप का बहिष्कार कर रहे हैं. इसी दौरान सोमवार को भारत ने चीन को बड़ा ‘डिजिटल झटका’ देते हुए टिक-टॉक समेत 59 चीनी एप बैन कर दिए हैं.

भारत और चीन की सेना बीच भी कल होगी वार्ता

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को कम करने के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच मंगलवार को तीसरी वार्ता होगी. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जनरल स्तर की यह वार्ता सुबह 10.30 बजे वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के भारतीय पक्ष के चुशुल में होगी. भारत की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और चीन की ओर से मेजर जनरल लिन लियू बैठक में भाग लेंगे.

15 जून की रात को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी, जिसमें भारतीय पक्ष के 20 जवान शहीद हुए थे. चीन ने इस झड़प में अपने हताहत सैनिकों की अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है. भारत पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के लिए बीजिंग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि चीन मई की शुरुआत से ही एलएसी पर  बड़ी संख्या में सैनिक और युद्ध सामग्री जुटा रहा है.

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अज्ञात अपराधियों ने की 2 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या, फरार

Next Post

मामला चीफ सेक्रेट्री रैंक पाने काः एक साढ़ू का वार…. दूसरे साढ़ू हो गए वन विभाग के पार

Next Post
मामला चीफ सेक्रेट्री रैंक पाने काः एक साढ़ू का वार…. दूसरे साढ़ू हो गए वन विभाग के पार

मामला चीफ सेक्रेट्री रैंक पाने काः एक साढ़ू का वार.... दूसरे साढ़ू हो गए वन विभाग के पार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d