Ranchi: 500 साल पुराने चले आ रहे रहे आंदोलन का आज अंत हो गया और अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का शिलान्यास करके प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इतिहास रच दिया. आज इस खुशी में में भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय राय के नेतृत्व में लालपुर चौक में घी के दिए जलाए गए और मिठाइयां बांटी गई इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि अपने जीवन में कभी सोचा नहीं था कि यह सब सपना साकार होगा मगर भाजपा के शासनकाल मे धारा 370 35a के बाद राम मंदिर का सपना साकार हुआ है सभी देशवासी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं .
इस अवसर पर भाजपा नेता बजरंग वर्मा ने कहा कि आज का दिन काफी इतिहासिक है और देशवासियों के लिए गर्व का अनुभूति करने वाला समय है.
इस अवसर पर शत्रुघ्न प्रसाद, अजय कुमार, संतोष, रवि रंजन, गोपाल कृष्णा, रामदीन कुमार, श्रेया कुमारी,जितेंद्र सहाय, सुधिर इत्यादि शामिल हुए.

