BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

असंभव को प्रधानमंत्री ने किया संभव: सुनील सोरेन 

by bnnbharat.com
August 25, 2020
in समाचार
असंभव को प्रधानमंत्री ने किया संभव: सुनील सोरेन 
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची तथा क्षेत्रीय प्रचार ब्यूरो दुमका के संयुक्त तत्वावधान में ’कोरोना से जंग और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज’ विषय पर आज एक वेबीनार परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें गुमला के सांसद सुनील सोरेन मुख्य अतिथि थे.

वेबिनार को संबोधित करते हुए दुमका सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज ने कोरोना महामारी के दौर में गरीबों, असहायों को संबल प्रदान किया है. उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ देश की 80 करोड़ जनता को मिला है और उनकी मुश्किलें कम हुईं हैं.

दुमका सांसद ने कहा की कोरोना से बचाव को लेकर जब लॉक डाउन की घोषणा हुई थी, तब देश में भय का माहौल व्याप्त हो गया था लेकिन प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता ने इस भय को झूटा साबित किया. प्रधानमंत्री ने सबकी चिंता कर उनतक गरीब कल्याण पैकेज पहुंचाकर असंभव को संभव कर दिखाया.

सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री अन्न योजना का लाभ सभी तबकों को मिला, जिससे भूख से जंग लड़ने में कामयाबी मिली. कोरोना काल में सरकार ने किसानों, महिलाओं, छोटे व्यापारियों और ठेले वालों का भी ध्यान रखा तथा उन्हें हर तरह से मदद की. 40 करोड़ महिलाओं के जनधन खाते में 500 रूपए की सहयोग राशि कि 3 किस्ते भी भेजी गयी. कोरोना से निपटने में केंद्र सरकार की सक्रियता की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि दुमका में सरकार की पहल से कोरोना जांच की सुविधा लोगों को मिल सकी.

दुमका सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है . केंद्र सरकार के कामकाज की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री आवास योजना की बदौलत गरीबों को भी पक्का घर नसीब हुआ है तथा महिलाओं को गैस चुल्हा में खाना बनाने का अवसर मिल पा रहा है. जिससे गरीब भी अब अमीरों के समकक्ष खड़े नज़र आते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज से वंचित वर्गों को मिली बड़ी राहत: अरिमर्दन सिंह

Next Post

अपराधियों ने अधेड़ की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post
जमीनी विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, वीडियो हुआ वायरल

अपराधियों ने अधेड़ की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d