नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण की 71 सीटों पर मतदान शुरू हो चुके हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में आकर वोटिंग करने की अपील की है.
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘बिहार विधानसभा चुनावों में आज पहले दौर की वोटिंग है. सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड संबंधी सावधानियों को बरतते हुए, लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें. दो गज की दूरी का रखें ध्यान, मास्क जरूर पहनें. याद रखें, पहले मतदान, फिर जलपान!’

