BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री मोदी महान और बहुत अच्छे नेता हैं: ट्रंप

by bnnbharat.com
April 8, 2020
in समाचार
प्रधानमंत्री मोदी महान और बहुत अच्छे नेता हैं: ट्रंप

प्रधानमंत्री मोदी महान और बहुत अच्छे नेता हैं: ट्रंप

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत के हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर मुहर लगाते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर बदल गए हैं. ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है. उन्होंने कहा है- मोदी महान हैं, वह बहुत अच्छे हैं.

ट्रंप ने अमेरिकी न्यूज चैनल फॉक्स न्यूज ने बातचीत के दौरान कहा- नरेंद्र मोदी ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के मामले में हमारी मदद की है, वह काफी अच्छे हैं.

ट्रंप ने चैनल से बातचीत में कहा कि मैंने पीएम मोदी से पूछा था क्या वो हमें हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवाई देंगे? वो शानदार थे. बता दें हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन भारत में मलेरिया के इलाज की दवा है. भारत में मलेरिया के मामले हर साल बड़ी संख्या में आते हैं और यही वजह है कि भारत इसका सबसे बड़ा उत्पादक है. ये दवा इस वक्त एंटी-वायरल के रूप में इस्तेमाल हो रही है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम विदेश से कई दवाईयां मंगवा रहे हैं. इसमें भारत में बनाई जाने वाली हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवाई भी शामिल है. इसे लेकर मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात की थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बातचीत में कहा कि भारत से अभी बहुत अच्छी चीजें आनी बाकी हैं. उन्होंने कहा अमेरिका ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए भारत से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की 29 मिलियन डोज खरीदी है.

मंगलवार को ही सरकार ने इस दवा पर लगे निर्यात से आंशिक तौर पर प्रतिबंध हटाया है. विदेश मंत्रालय के अनुसार सरकार ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन और पैरासिटामॉल दवाओं के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को आंशिक तौर से हटा दिया है. मानवीय आधार पर यह फैसला लिया गया है. ये दवाएं उन देशों को भेजी जाएंगी जिन्हें भारत से मदद की आस है. हालांकि घरेलू जरुरतें पूरी होने के बाद स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर निर्यात किया जाएगा.

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि यदि भारत अनुरोध के बावजूद अमेरिका को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात की अनुमति नहीं देता है तो उन्हें हैरानी होगी. पिछले हफ्ते ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है ताकि भारत अमेरिकी में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की बिक्री की इजाजत दे. इससे कुछ घंटे पहले ही भारत ने मलेरिया की इस दवा के निर्यात को प्रतिबंधित कर दिया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का राशिफल

Next Post

हमें डोनाल्ड ट्रंप के दान की जरूरत नहीं: जावेद ज़रीफ

Next Post
हमें डोनाल्ड ट्रंप के दान की जरूरत नहीं: जावेद ज़रीफ

हमें डोनाल्ड ट्रंप के दान की जरूरत नहीं: जावेद ज़रीफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d