भोपाल: आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के किसानों के साथ संवाद करेंगे. यह महासम्मेलन आज सुबह 2 बजे से शुरू होगा. पीएम मोदी का यह संवाद वर्चुअली आयोजित किया जा रहा है. तीन हफ्ते से कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच यह संवाद महत्वपूर्ण होगा. इस कार्यक्रम में करीब दो हजार पशु और मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे.
इस वर्चुअल संवाद के बीच फसल हानि की भरपाई के लिए 1,600 करोड़ रुपये की राशी भी वितरित की जाएगी. यह राशि 35 लाख किसानों को मिलेगी. प्रधानमंत्री के इस संबोधन के लिए व्यापक राज्य की 23 हजार ग्राम पंचायतों में लाइव स्ट्रीमींग की जाएगी. इन विषयों पर होगी बात इस कार्यक्रम में पीएम मोदी किसानों को नए कृषि कानूनों के फायदे बताएंगे.
दरअसल, किसान आंदोलन के बीच सरकार अलग-अलग राज्यों के किसान संगठनों को साधने में जुटी है. इस क्रम में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच करोड़ गन्ना किसानों को सब्सिडी देने और पुरानी सब्सिडी का एक हफ्ते के अंदर भुगतान करने की घोषणा की थी.
पिछले 22 दिनों से चल रहे आंदोलन में किसान तीनों कृषि कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. दूसरी ओर सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत अभी तक नाकाम रही है.

