BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेसबुक पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने

by bnnbharat.com
April 26, 2020
in Uncategorized
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेसबुक पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेसबुक पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने

Share on FacebookShare on Twitter

न्यूयॉर्क: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेसबुक पर दुनिया के सबसे ज्यादा लोकिप्रिय नेता बने हुए हैं, अमेरिका के व्हाइट हाउस ने भी अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो किया है.

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप फेसबुक पर दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता हैं, जिनको करीब 2.7 करोड़ लाइक्स मिले हैं और जार्डन की क्वीन रानिया तीसरे स्थान पर हैं, जिनके 1.68 करोड़ लाइक्स हैं.

अमेरिका के राष्ट्रपति इंटरैक्शन(संवाद) के मामले में शीर्ष पर बने हुए हैं. इस दौरान कोविड-19 महामारी के बीच सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर विश्व नेताओं के फोलावर्स लगातार बढ़ें हैं. प्रधानमंत्री मोदी के निजी पेज पर 4.5 करोड़ लाइक्स हैं. इसकी जानकारी वैश्विक संचार एजेंसी बीसीडब्लू (बर्सन कोहन एंड वोल्फ) ने नई रिपोर्ट ‘वल्र्ड लीडर्स ऑन फेसबुक’ में दी.

इस साल फरवरी में भारत यात्रा पर आने से पहले ट्रंप ने फेसबुक पर खुद को नंबर वन बताया था. उन्होंने ट्वीट कर कहा था,

“यह सम्मान की बात है. मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप फेसबुक पर नंबर वन हैं. नंबर दो भारत के प्रधानमंत्री मोदी हैं. वास्तव में मैं दो हफ्तों में भारत की यात्रा पर जाने वाला हूं. इसके लिए उत्साहित हूं.”

कैसे तैयार की गई रिपोर्ट

इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए एजेंसी ने मार्च के महीने में विश्व के नेताओं के 721 फेसबुक पेजों का अध्ययन किया है. शोध में पता चला कि केवल मार्च महीने में पेज लाइक्स में 3.7 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है, जो कि पिछले 12 महीने के मुकाबले आधा है. इस दौरान इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे और ऑस्ट्रिया, एस्टोनिया और इटली की सरकारों के फेसबुक पेज को दोगुना लाइक्स और फॉलोअर्स मिले हैं.

ट्रम्प दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता

हालांकि ट्रंप फेसबुक पर दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता हैं. नए अध्ययन में पता चला है कि अमेरिका के राष्ट्रपति संवाद के मामले में पूरी दुनिया में सबसे आगे हैं. बीते 12 महीने में उनके फेसबुक पेज पर 30.9 करोड़ कमेंट, लाइक्स और शेयर किए गए. उनके बाद इस मामले में ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो का स्थान है. इस मामले में मोदी तीसरे स्थान पर हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तानाशाह किम जोंग उन की हो गई मौत!

Next Post

जीवन का नजरिया: सकारात्मकता से मिलेंगी खुशियां

Next Post
जीवन का नजरिया: सकारात्मकता से मिलेंगी खुशियां

जीवन का नजरिया: सकारात्मकता से मिलेंगी खुशियां

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d