BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री रावत से की बात, राहत कार्यों का लिया जायजा

by bnnbharat.com
February 7, 2021
in समाचार
स्वामित्व योजना के तहत PM करेंगे प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण, दर्ज होगा आवासीय संपत्ति का ब्योरा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तराखंड में हिमखंड के टूटने से से आई बाढ़ से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की और राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया.

पीएम मोदी का ट्वीट, लिखा- देश सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहाः

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा हूं. भारत उत्तराखंड के साथ खड़ा है और देश सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा है. वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार बात कर रहा हूं और एनडीआरएफ की तैनाती, बचाव और राहत कार्यों से संबंधित जानकारियां लगातार ले रहा हूं.

प्रधानमंत्री ने बचाव और राहत कार्य का जायजाः

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य शीर्ष अधिकारियों से बात की. उन्होंने बचाव और राहत कार्य का जायजा लिया. अधिकारी प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं.

हिमखंड के टूटने से बाढ़ः

गौरतलब है कि उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषिगंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक आई विकराल बाढ़ के बाद गढ़वाल क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है. ऋषिगंगा पर बनी एक बिजली परियोजना को इससे भारी नुकसान पहुंचा है. ऋषिगंगा पनबिजली परियोजना पर काम करने वाले कई मजदूरों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है. अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड की धौली गंगा नदी में भयंकर बाढ़ आने के बाद से बिजली परियोजना में कार्यरत करीब 150 कर्मचारी लापता हैं. बाढ़ से चमोली जिले के निचले इलाकों में खतरा देखते हुए राज्य आपदा प्रतिवादन बल और जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है.वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि वे गंगा नदी के किनारे पर न जाएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उत्तराखंड आपदा: तीन शव बरामद, 150 लोग लापता, मदद के लिए सेना भी उतरी

Next Post

Ind vs Eng 1st Test Day 3 Live: भारत को लगा पांचवां झटका, पुजारा दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट

Next Post
Ind vs Eng 1st Test Day 3 Live: भारत को लगा पांचवां झटका, पुजारा दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट

Ind vs Eng 1st Test Day 3 Live: भारत को लगा पांचवां झटका, पुजारा दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d