नई दिल्ली.दिल्ली के एम्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली. उन्होंने एक मार्च को वैक्सीन की पहली डोज ली थी.इसके साथ ही पीएम मोदी ने पात्र लोगों से वैक्सीन की डोज लेने की अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण हमारे पास वायरस को हराने के कुछ तरीकों में से एक है.

