अप्रूवल रेटिंग में नरेन्द्र मोदी दुनिया में नंबर वन, दुनिया के सभी नेता पीछे
रांची:- अप्रूवल रेटिंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया में नंबर वन घोषित किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने हर्ष जताते हुए कहा कि यह विश्व स्तर पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और भारत की बढ़ती ताकत की पहचान है.
विश्व के नेताओं की उनके कार्यकाल में लोकप्रियता पर नजर रखने वाली डेटा फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग सबसे ज्यादा है. जो कि गर्व की बात है. भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 74 प्रतिशत जबकि दूसरे स्थान पर रहे ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो 46 प्रतिशत जो काफी अंतर है.
उन्होंने कहा कि लोकप्रियता के हर पैमाने पर हमारे प्रधानमंत्री अव्वल रहे. उन्होंने कहा कि विश्व के कई देश का प्रतिष्ठित सम्मान दर्शाता है कि मोदी जी की लोकप्रियता. स्विट्जरलैंट के पोलिंग संगठन गैलअप इंटरनेशनल एसोसिएशन के अप्रैल में जारी सर्वे के मुताबिक भारत की 91 प्रतिशत जनता ने माना कि मोदी सरकार कोरोना महामारी में बहुत अच्छा काम कर रही है. इससे पहले 2019 के गैलप सर्वे में भी देश के 69प्रतिशत लोगों ने कहा था कि वे मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित हैं.
12 सितंबर, 2020 को आईएएनएस सीवोटर कोविड-19 ट्रैकर के सर्वे में पीएम मोदी की रणनीति को 75.8 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया. विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अदानोम गेब्रिएसस ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भरपूर सराहना की.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिला दुनिया के कई देशों का सर्वोच्च सम्मान जिनमें लीजन ऑफ मेरिट अवॉर्डः अमेरिका के प्रतिष्ठित लीजन ऑफ मेरिट’ अवॉर्ड से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को 22 दिसंबर 2020 को सम्मानित किया गया. अमेरिका का यह प्रतिष्ठित सम्मान उत्कृष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के लिए दिया जाता है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 24 सितंबर 2019 को स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से ’ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया गया. जिसे प्रधानमंत्री जी ने पुरस्कार को 130 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया था. किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां, प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान बिन सलमान अल खलीफा ने भारत के खाड़ी देशों के साथ मित्रता को मजबूत करने और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने की मान्यता के तौर पर दिया.
निशान इज्जुद्दीन, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल,
ऑर्डर ऑफ जायेद, सियोल शांति पुरस्कार समेत प्रधानमंत्री को कई सम्मान अंतरराष्ट्रीय सहयोग, ग्लोबल आर्थिक प्रगति और भारत के लोगों के मानव विकास को तेजकरने के लिए व प्रतिबद्धता दिखाने के लिए दिया गया. संयुक्त राष्ट्र संघ का अस्थायी सदस्य बना भारत 1 जनवरी से भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (न्छैब्) के अस्थाई सदस्य के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू किया. भारत अगस्त 2021 में 15 देशों वाली शक्तिशाली परिषद के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाएगा. यह सब मोदी जी की नेतृत्व का कमाल है.
राम मंदिर, ट्रिपल तलाक, सीएए और कृषि सुधार कानून पारित हुए. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद यूएन में चीन और पाकिस्तान की साजिशें नाकाम हो गईं. कई बार कोशिश के बाद पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय समर्थन नहीं मिला. 26 फरवरी, 2019 को बालाकोट हवाई हमला और 29 सितम्बर, 2016 को सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों और लॉन्चपैड को तबाह किया तो विश्व समुदाय भारत के साथ खड़ा रहा. यह मोदी जी की लोकप्रियता व नेतृत्व की देन है.
विश्व के ज्यादातर देश भारत के साथ खड़े दिखते हैं. प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर ही इंटरनेशनल सोलर एलायंस का गठन हुआ जिसमें 121 देश शामिल हैं. जी-20 हो या हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन, एससीओ हो, ब्रिक्स हो या सार्क समिट सभी में पीएम
मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से अपनी बात रखी और आतंकवाद को मानवता का दुश्मन बताते हुए दुनिया को इसके खिलाफ एक होने का आह्वान किया.

