BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चार जुलाई को सेवा ही संगठन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

by bnnbharat.com
July 3, 2020
in Uncategorized
चार जुलाई को सेवा ही संगठन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

चार जुलाई को सेवा ही संगठन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि शनिवार 4 जुलाई को अपराह्न 4 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सेवा ही संगठन अभियान की प्रस्तुति कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करेंगे.
आदित्य साहू ने बताया कि कोविड 19 काल में संपूर्ण देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार सेवा ही संगठन अभियान के तहत बड़े पैमाने पर गरीबों,प्रवासी मजदूरों एवं जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य चलाए गए.  झारखंड में भी मोदी आहार एवम् राशन के रूप में पका हुआ भोजन एवम् सूखा अनाज ,मास्क,सैनिटाइजर,आदि का वितरण किया गया. हजारों कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल हुए है. कल विभिन्न राज्यों की प्रस्तुति को प्रधानमंत्री जी संबोधित करेंगे.
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का प्रसारण नमो एप के साथ पार्टी के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा.
झारखंड में सभी मंडल स्तर तक प्रोजेक्टर के माध्यम से पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उद्बोधन को सुनेंगे.

प्रदेश कार्यालय रांची में माननीय प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद विधायक,एवं पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम को सुनेंगे.

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पार्टी ने आगामी 5 एवं 6 जुलाई के लिए भी कार्यक्रम की घोषणा की है.

5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कोरोना काल में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन, संस्थानों से जुड़े लोगों को सम्मानित करेंगे.

6 जुलाई को पार्टी के प्रेरणा पुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर पौधारोपण एवं घर घर संपर्क कार्यक्रम आयोजित है. आदित्य साहू ने बताया कि जिलों में आयोजित जयंती कार्यक्रम में प्रदेश के नेतागण भाग लेंगे.

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची महानगर, बाबूलाल मरांडी गिरिडीह,  रघुवर दास हजारीबाग, अर्जुन मुंडा पूर्वी सिंहभूम, धर्मपाल सिंह रांची ग्रामीण, समीर उरांव लातेहार, आदित्य साहू, लोहरदगा प्रदीप वर्मा गुमला, सुनील सिंह पलामू, संजीव जजवाडे जामताड़ा, दिनेशानंद गोस्वामी, पश्चिम सिंहभूम, रवीन्द्र राय बोकारो, लक्ष्मण गिलुवा सरायकेला खरसावां, सुबोध सिंह गुड्डू, खूंटी, मनोज सिंह चतरा, राज पलिवार दुमका, बिरंची नारायण धनबाद, राज सिन्हा कोडरमा , लुईस मरांडी देवघर, अशोक भगत पाकुड़, बालमुकुंद सहाय रामगढ़,  श्याम नारायण दुबे गढ़वा, विनय लाल सिमडेगा, बबलू भगत साहेबगंज, अनंत ओझा गोड्डा जिला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नोट और सिक्कों से वायरस हटा सकता है बीआईटीटी पॉलिटेक्निक की कैश सैनिटाइजर मशीन

Next Post

अखिलेश यादव ने कानपुर की घटना पर कहा- सत्ताधारियों और अपराधियों’ की मिलीभगत का खामियाजा

Next Post
अखिलेश यादव ने कानपुर की घटना पर कहा- सत्ताधारियों और अपराधियों’ की मिलीभगत का खामियाजा

अखिलेश यादव ने कानपुर की घटना पर कहा- सत्ताधारियों और अपराधियों’ की मिलीभगत का खामियाजा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d