BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री आज झारखंड को देंगे बड़ी सौगात, लाइट हाउस प्रोजेक्ट का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से करेंगे शिलान्यास

by bnnbharat.com
January 1, 2021
in समाचार
प्रधानमंत्री आज झारखंड को देंगे बड़ी सौगात, लाइट हाउस प्रोजेक्ट का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से करेंगे शिलान्यास
Share on FacebookShare on Twitter

नई तकनीक से बनेंगे रांची में 1,008 लाइट हाउस
रांची:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नये साल के पहले दिन झारखंड को बड़ी सौगात देंगे. प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से राजधानी रांची में निर्मित होने वाले लाइट हाउस प्रोजेक्ट (एलएचपी) का वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से शिलान्यास करेंगे.
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा इस महत्वकांक्षी ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज-इंडिया (जीएचटीसी-इंडिया) लांच किया जा रहा है. जीएचटीसी के माध्यम से विश्व स्तर पर टिकाऊ, पर्यावरण अनुकूल और आपदारोधी नवीन निर्माण प्रौद्योगिकियों को भारत में मुख्य धारा में लाने के लिए मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि जीएचटीसी-इंडिया समग्र रूप से, आवास निर्माण क्षेत्र की तकनीकी चुनौतियों का सामना करने के लिए इको-सिस्टम विकसित करने में समक्ष होगा.

मॉडल के रूप में चुनी गयी रांची
विजया जाधव ने बताया कि रांची को राष्ट्रीय स्तर पर चुनौति प्रक्रिया के माध्यम से एलएचपी के निर्माण के लिए एक मॉडल के रूप में देश के अन्य पांच शहरों (राजकोट, अगरतला, इंदौर, लखनऊ और चेन्नई) में चुना गया है. रांची में निर्मित होने वाले एलएचपी प्रोजेक्ट में प्रीकॉस्ट कंक्रीट कंस्ट्रक्शन सिस्टम-3 की प्रीकॉस्ट वॉल्यूमेट्रिक को अपनाया जा रहा है. यह भारत में इस्तेमाल की जा रही नवीनतम तकनीकों में से एक है, जिसे झारखंड राज्य में पहली बार अपनाया गया है. उन्होंने कहा कि इस तकनीक में कमरे को बिल्डिंग-ब्लॉक रूप में कारखानों में निर्मित किया जाएगा और मल्टी स्टोरी टॉवर का निर्माण करने के लिए एक के ऊपर एक रखा जाएगा. यह तकनीक प्रौद्योगिक एवं धूल और प्रदूषण मुक्त वातावरण के साथ-साथ पारंपरिक इमारतों की तुलना में घरों के तेजी से और गुणवत्ता आधारित निर्माण सुनिश्चित करती है. इस तकनीक के विशेषताओं में निर्माण अवधि में महत्वपूर्ण कमी, 90 प्रतिशत निर्माण कार्य कास्टिंग यार्ड में ही पूरा किया जाना, नियंत्रित और फैक्ट्री वातावरण के कारण संसाधन अनुकूल, बेहतर गुणवत्ता, परिशुद्धता और प्लास्टर के उपयोग को समाप्त करना शामिल. इस निर्माण तकनीक के साथ यह राज्य और पूरे देश में पहली बार इतने बड़े पैमाने की परियोजना है.

ऐसे होगा निर्माण
परियोजना में निर्मित आवास में लगभग 315वर्गफीट का घर की निर्माण किया जाएगा, जिसमें एक हॉल, एक शयनकक्ष, एक रसोई कमरा, एक बॉलकनी, एक बाथरूम और एक शौचालय होगा. इस परियोजना की विशेषताओं में बिजली, पानी, आधारभूत संरचना की संपूर्ण व्यवस्था, दो पहिया और चार पहिया पार्किंग की व्यवस्था, हाई स्पीट्स लिफ्ट्स और अग्निशमन और पार्क की सुविधा मिलेगी.

133.99 करोड़ में बनेंगे 1,008 आवास

यह परियोजना 133.99करोड़ की है, जिसके तहत 1008 आवास का निर्माण किया जाएगा है. इस परियोजना के अंतर्गत प्रति आवास केंद्रांश 5.5लाख रुपये और राज्यांश एक लाख रुपये तथा लाभुक का अंशदान 6.79लाख रहेगा.

झारखंड को मिलेंगे 05 पुरस्कार
शिलान्यास कार्यक्रम में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विभिन्न नगर निकायों एवं लाभुकों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया जाएगा. इसमें झारखंड को 05 पुरस्कार मिलेंगे. उत्कृष्ट आवास के लिए जामताड़ा के बादल दास, आदित्यपुर के शंभू सरदार एवं मानगो के संजय धरा को सम्मानित किया जाएगा. वहीं उत्कृष्ट नगर परिषद् के क्षेत्र में झुमरी तिलैया नगर परिषद् को सम्मानित किया जाएगा. साथ ही, झारखंड राज्य को इमेज कम्युनिटी मॉबलाइजेशन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

1 जनवरी 1948 को आजाद भारत का जालियांवालाबाग हत्याकांड के रूप में जाना जाता है खरसावां गोलीकांड

Next Post

नए साल के पहले दिन पीएम मोदी ने दी झारखंड को सौगात, रांची में 1,008 लाइट हाउस का शिलान्यास

Next Post
नए साल के पहले दिन पीएम मोदी ने दी झारखंड को सौगात, रांची में 1,008 लाइट हाउस का शिलान्यास

नए साल के पहले दिन पीएम मोदी ने दी झारखंड को सौगात, रांची में 1,008 लाइट हाउस का शिलान्यास

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d