BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री ने झारखंड में मोबाइल एप्प बनाकर सब्जियों की ऑनलाइन मार्केटिंग के कार्य की सराहना की पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में आजीविका फर्म फ्रेश एप के आइडिया को पॉपुलर बताया

by bnnbharat.com
October 25, 2020
in Uncategorized
प्रधानमंत्री ने झारखंड में मोबाइल एप्प बनाकर सब्जियों की ऑनलाइन मार्केटिंग के कार्य की सराहना की पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में आजीविका फर्म फ्रेश एप के आइडिया को पॉपुलर बताया
Share on FacebookShare on Twitter


रांची:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में तकनीक आधारित झारखंड के ‘आजीविका फ़ार्म फ्रेश मोबाइल एप्प से ऑनलाइन मार्केटिंग का ज़िक्र किया. प्रधानमंत्री ने मोबाइल एप्प बनाकर सब्जियों की ऑनलाइन मार्केटिंग के कार्य की सराहना और महिलाओं के हेल्फ हेल्प ग्रुप के इस आइडिया को काफी पॉपुलर बताया.
प्रधानमंत्री ने रविवार को मन की बात 2.0 कार्यक्रम की 17वीं कड़ी में कहा कि लॉकडाउन के दौरान टेक्नोलॉजी आधारित सर्विस डिलिवरी के कई प्रयोग देश में हुए हैं और अब ऐसा नहीं रहा कि बहुत बड़ी टेक्नोलॉजी और लॉजिस्टिक कंपनियां ही यह कर सकती हैं. उन्होंने ने कहा कि ये काम झारखंड में महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप ने भी कर दिखाया है. इन महिलाओं ने किसानों के खेतों से सब्जियां और फल लिये और सीधे, घरों तक पहुंचाये.

इन महिलाओं ने आजीविका फर्म फ्रेश नामक से एक एप बनवाया, जिसके जरिये लोग आसानी से सब्जियां मंगा सकते हैं। इस पूरे प्रयास से किसानों को अपनी सब्जियां और फलों के अच्छे दाम मिले और लोगों को भी फ्रेश सब्जियां मिलती रही. वहां आजीविका फर्म फ्रेश एप का आइडिया बहुत पॉपुलर हो रहा है। लॉकडाउन में इन्होंने 50 लाख रुपये से भी ज्यादा के फल-सब्जियां लोगों तक पहुंचायी है.
ग्रामीण विकास विकास के सहयोग से तैयार आजीविका फर्म फ्रेश मोबाइल एप्प कुछ ही महीने में रांची और आसपास के इलाकों में काफी लोकप्रिय हो चुका है.आजीविका फर्म फ्रेश के महेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस मोबाइल एप्प के माध्यम से लोग से वे रांची और आसपास के क्षेत्रों के किसानों से सीधे ताजी सब्जियां खरीदते है और साफ-सफाई के बाद उसे एक से पांच किलोग्राम के विभिन्न पैकेटों में पैक कर ऑर्डर देने वाले ग्राहकों के घर पहुंचा दिया जाता है. उन्होंने बताया कि इससे एक ओर जहां ग्राहकों को ताजी सब्जियां मिल जाती है, वहीं कोरोना संक्रमण के इस दौर में उन्हें बाजार की भीड़ वाले स्थानों से जाने से बचने का लाभ मिल जाता है. वहीं सबसे अधिक फायदा सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों को मिलता है, उन्हें बाजार में भटके बिना उचित कीमत मिल जाती है.
आजीविका फर्म फ्रेश के माध्यम से सब्जियां बेचने वाले दशरथ महतो नामकएक किसान ने बताया कि इस नयी तकनीक से उन्हें काफी फायदा हुआ है, अब वे एक तरह से सीधे अपनी सब्जियों को ग्राहकों तक पहुंचाने में सफल रहे है, इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है और उन्हें उनकी उपज का सही दाम मिल रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दशहरा पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, समृद्धि , शांति और समग्र विकास की कामना की

Next Post

वाहन लूट करने वाले अंतररार्ज्यीय गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार

Next Post
रेलवे साइडिंग पर हमला व आगजनी का आरोपी पीएलएफआई नक्सली गिरफ्तार

वाहन लूट करने वाले अंतररार्ज्यीय गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d