BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

साहेबगंज बंदरगाह का उद्घाटन 12 सितंबर को करेंगे प्रधानमंत्री : रघुवर दास

by bnnbharat.com
August 29, 2019
in समाचार
साहेबगंज बंदरगाह का उद्घाटन 12 सितंबर को करेंगे प्रधानमंत्री : रघुवर दास

Prime Minister to inaugurate Sahebganj port on September 12: Raghuvar Das

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 12 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहेबगंज बंदरगाह का उद्घाटन करेंगे और इसी दिन रांची में नव निर्मित झारखंड विधानसभा का भी उद्घाटन होगा. उन्होंने कहा कि साहेबगंज व्यापार का नया केंद्र बननेवाला है और साथ में ये भी कहा कि 2017 में ही इस बंदरगाह का शिलान्यास किया गया था. उन्होंने कहा कि सरकार नया झारखंड और नये संताल परगना के बारे में सोच रही है. राज्य सरकार इस दिशा में कदम आगे बढ़ा रही है. देवघर में एम्स की शुरुआत हो रही है. दुमका स्थित मेडिकल कॉलेज में नामांकन प्रारम्भ हो चुका है. 100 छात्र मेडिकल की पढ़ाई अपने ही राज्य व प्रमण्डल में कर सकेंगे.

मुख्यमंत्री दुमका में उज्जवला दीदी सम्मेलन को गुरुवार को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उज्जवला दीदी के माध्यम से एलपीजी रसोईघर सुरक्षित रहेगा. उज्ज्वला दीदियों को गांव में सुरक्षित रसोई घर प्रदान करने हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा. इसके लिए रांची में सखी मंडल की 70 महिलाओं को 9 सितंबर से मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा, जो प्रखंड स्तर पर उज्ज्वला दीदियों को प्रशिक्षण देकर LPG के सुरक्षित इस्तेमाल मंम कुशल बनाएंगी. जिस प्रकार दुमका में उज्ज्वला दीदियों को पहचान पत्र निर्गत किया गया है, उस तरह पूरे राज्य की उज्ज्वला दीदियों को पहचान पत्र मिलेगा.

बेटियों ने हर बार बढ़ाया झारखण्ड का मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल दिवस के अवसर पर संथाल परगना के साथ-साथ पूरे राज्य के सभी खिलाड़ियों को मैं बधाई देता हूं. आज झारखंड की पहचान कई क्षेत्रों में हो रही है. झारखंड के बेटियों और बेटों ने पूरे देश में खेल के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि महिला शक्ति समाज की शक्ति है, राज्य की शक्ति है, महिला शक्ति को सशक्त कर ही हम एक बेहतर समाज राज्य और देश की कल्पना कर सकते हैं. महिला शक्ति को समाज की शक्ति और राज्य की शक्ति बनाना ही उज्जवला दीदी सम्मेलन का उद्देश्य है. 80 लाख सरकारी स्कूली बच्चों का यूनिफॉर्म बनना हो या नौनिहालों को गुणवत्ता पूर्ण रेडी टू ईट (Ready to Eat) उपलब्ध कराना या मिट्टी की डॉक्टर जो किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच करे, इन सभी कार्य में राज्य की महिलाओं की मदद ली जा रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि फूलो झानो ने जिस प्रकार संताल परगना के लिए अपनी जान दे दी. उनसे प्रेरणा लेकर, उन्हें आदर्श मानते हुए हमारी मां बहनें भी सभी को जागरूक करने का कार्य करें. आदिवासी क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाएं, हर एक आदिवासी बहनों को जागरूक कर समाज को सशक्त करें.

सरकार का खजाना गरीब के लिए उपलब्ध है

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से राज्य के 57 लाख परिवार को गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए 400 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का प्रवधान किया गया है. किसानों की समृद्धि व कृषि कार्य में आर्थिक मदद देने के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ हुआ. मंत्री डॉ लुइस मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में विकास की लंबी लकीर खींच दी गई है. गांव की महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार हुआ है. दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, सुकन्या योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना समेत तमाम योजनाएं राज्य की जनता को लाभान्वित करने के लिए संचालित किया जा रहा है.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांकेतिक तौर पर शांति देवी, संतोषी मरांडी, नीलमुनि देवी व रीना देवी को अतिरिक्त LPG रिफिल दिया गया. उज्ज्वला दीदियों को उनकी पहचान हेतु मुख्यमंत्री ने दीदियों को पहचान पत्र दिया. साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड, सुकन्या योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिरसा आवास योजना, बाबा साहेब अंबेडकर आवास योजना के लाभुकों को मुख्यमंत्री ने लाभान्वित किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ऑनलाइन न्यूज पोर्टल्स कर रहे 26 प्रतिशत FDI सीमा का उल्लंघन

Next Post

जम्मू-कश्मीर : Facebook पर ‘संवेदनशील टिप्पणी’ को लेकर 5 नामजद

Next Post
जम्मू-कश्मीर : Facebook पर ‘संवेदनशील टिप्पणी’ को लेकर 5 नामजद

जम्मू-कश्मीर : Facebook पर 'संवेदनशील टिप्पणी' को लेकर 5 नामजद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d