BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री ने पहली बार विदेश यात्रा के लिए किया नये वीवीआईपी विमान का इस्तेमाल

by bnnbharat.com
March 26, 2021
in समाचार
प्रधानमंत्री ने पहली बार विदेश यात्रा के लिए किया नये वीवीआईपी विमान का इस्तेमाल
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विशेष रूप से निर्मित नये वीवीआईपी विमान में सवार होकर दिल्ली से ढाका के लिए रवाना हुए. किसी विदेश यात्रा के लिए पहली बार इस विमान का इस्तेमाल किया गया है.

प्रधानमंत्री दो दिन की यात्रा पर बांग्लादेश गये हैं.

भारत और बांग्लादेश 1971 के युद्ध में मिली विजय का स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहे हैं. दिसंबर 1971 में हुए युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को हराया था जिसके बाद बांग्लादेश का निर्माण हुआ था.

बोइंग ने पिछले साल अक्टूबर में भारत सरकार को वीटी-एएलडब्ल्यू रजिस्ट्रेशन नंबर वाले बी777 विमान की आपूर्ति की थी.

विमान को एआई1 या एयर इंडिया वन पुकारा जाता है. इस विमान ने शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दिल्ली से उड़ान भरी और सुबह करीब 10.30 बजे ढाका हवाईअड्डे पर उतरा.

रजिस्ट्रेशन नंबर वीटी-एएलवी वाला एक और विशेष निर्मित बी777 विमान अमेरिकी कंपनी बोइंग ने पिछले साल अक्टूबर में भारत सरकार को सौंपा था. ये दोनों विशेष रूप से निर्मित विमान केवल राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए हैं.

इन विमानों को वीवीआईपी यात्रा के लिहाज से विशेष रूप से तैयार करने के लिए बोइंग को वापस भेजा गया था. इससे पहले ये दोनों 2018 में कुछ महीने तक एयर इंडिया के व्यावसायिक बेड़े में शामिल रहे थे.

बी777 विमानों में अत्याधुनिक मिसाइल रक्षा प्रणाली होती हैं जिन्हें लार्ज एयरक्राफ्ट इन्फ्रारेड कांउटरमेजर्स और सेल्फ-प्रोटेक्शन सुइट्स कहा जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज आएगा बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम

Next Post

सीएम पद से हटने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत का छलका दर्द

Next Post
सीएम पद से हटने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत का छलका दर्द

सीएम पद से हटने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत का छलका दर्द

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d