रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात करेंगे.
कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की यह पांचवी बैठक होगी. बैठक में लॉकडाउन की अवधि एवं मौजूदा हालात पर प्रधानमंत्री चर्चा करेंगे. साथ ही बैठक में गृह मंत्रालय के नये दिशा-निर्देश पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.

