रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के स्टारक प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 नवंबर को पलामू में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.
इस जनसभा में पलामू प्रमंडल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा उम्मीदवारों के भी मौजूद रहने की संभावना है.
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री की यह पहली जनसभा होगी. वहीं प्रधानमंत्री के अन्य कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है.

