रांची: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आत्मनिर्भर भारत के लिए 20 लाख करोड़ का आर्थिक प्रोत्साहन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया.
उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है, जो समाज के सभी वर्गों को राहत देगा और आर्थिक गतिविधि को शुरू करेगा. एमएसएमई, गृह उद्योग, कुटीर उद्योग, मध्यम वर्ग, किसानों, ठेले, रेहड़ी वाले, मजदूर समेत सभी वर्गों के लिए राहत लेकर आयेगा. लोकल उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा. भारत आत्मनिर्भर बनेगा, हमें किसी अन्य देश पर निर्भर नहीं करना होगा.

