रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में सैनिक स्कूल तिलैया के प्राचार्य ग्रुप कैप्टन राहुल सकलानी ने मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र से पहली बार लड़कियों की पढ़ाई शुरू हो रही है. यहां कक्षा छह में छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है.
सकलानी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि छात्राओं की पढ़ाई को लेकर आधारभूत संरचना को तैयार करने , यहां पढ़ रहे झारखंड के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने और कर्मचारियों के देय पेंशन को राज्य सरकार वाहन करे . इस मौके पर सैनिक स्कूल तिलैया के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर कुमार हिमांशु शेखर उपस्थित थे .

