रांची: रांची विमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ मंजू सिन्हा इस महीने रिटायर हो रही है. आज उनका अंतिम कार्य दिवस है. इस अवसर पर रांची विमेंस कॉलेज कर्मचारी संघ के सदस्योंश ने पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया.
मौके पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रोहित कुमार, सचिव अम्बरीश कुमार, विलियम कच्छप, गोविंद झा, प्राण ठाकुर आदि मौजूद थे.

