जमशेदपुर:- साकची थाना अंतर्गत काशीडीह लाइन नंबर 7 स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस के गोदाम में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई. आग लगते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.
वहीं स्थानीय लोगों ने आग की सूचना अग्निशमन विभाग और साकची पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर साकची पुलिस और दमकल की दो गाड़ी पहुंची.
आग से पूरा प्रिंटिंग प्रेस जलकर खाख हो गया था हालांकि स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन जब तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाते तब तक पूरा प्रिंटिंग प्रेस जलकर स्वाहा हो चुका था.
आग कैसे लगी यह तो पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रथम दृष्टया यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. वहीं ऊपर वाले का लाख-लाख शुक्र है कि आग ने अगल-बगल के घरों को अपने चपेट में नहीं लिया.
वहीं जानकारी देते हुए साकची थाना प्रभारी ने कहा कि तीन तल्ला मकान के नीचे यह प्रिंटिंग प्रेस चल रही थी. सुबह का वक्त था और लोग अपने-अपने घरों में सोए थे कि अचानक आग लगने की सूचना मिली.

