BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जेल मैनुअल उल्लंघन मामला: लालू प्रसाद के केस में आज होगी हाईकोर्ट में सुनवाई

by bnnbharat.com
February 5, 2021
in समाचार
लालू के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल, जेल मैनुअल उल्लंघन का आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: चारा घोटाले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है. पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने के बाद ही उन्हें रांची रिम्स से दिल्ली शिफ्ट किया गया है. इस बीच जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में आज रांची हाईकोर्ट में सुनवाई है. पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जेल कैदियों को मिलने वाली सुविधा को लेकर रिवाइज्ड एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) सौंपने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही लालू यादव की मेडिकल रिपोर्ट भी रिम्स की ओर से कोर्ट में पेश की जाएगी.

रांची हाईकोर्ट में जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में सुनवाई

22 जनवरी को हुई पिछली सुनवाई में जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने जेल मैनुअल के तहत कैदियों को मिलने वाली सुविधा को लेकर जेल आईजी की ओर से सौंपी गई एसओपी पर असंतोष जताया था. बताया गया कि रिम्स प्रशासन की ओर से कैदियों को मिलने वाली सुविधा के बारे में रिपोर्ट नहीं सौंपी गई थी. मामले में झारखंड सरकार की ओर से पक्ष रख रहे अधिवक्ता ने बताया था कि कोर्ट की ओर से इस बारे में पूरी जानकारी मांगी गई है.

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने क्या कहा था…जानिए

कोर्ट ने पूछा है कि कैदियों के लिए अटेंडेंट बहाली की क्या प्रक्रिया है, अगर अटेंडेंट नियमों की अनदेखी करता है, तो उस पर कार्रवाई की क्या प्रक्रिया है. किन-किन लोगों को अटेंडेंट मिल सकेगा. इस संबंध में रिवाइज्ड एसओपी सौंपने का निर्देश दिया गया है. इसी मामले में सरकार की ओर से जेल से बाहर रहने वाले कैदियों के लिए एसओपी जेल आईजी की ओर से पेश की जाएगी. इस पर गृह विभाग को भी शपथपत्र दाखिल कर यह बताना होगा कि इस एसओपी को कब तक मंजूरी मिलेगी.

दिल्ली एम्स में चल रहा लालू यादव का इलाज

इस बीच दिल्ली एम्स में इलाजरत लालू यादव की स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है. उन्हें पिछले हफ्ते ही अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक सेंटर की कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी दो दिन पहले ही अपने पिता की तबीयत जानने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में आरजेडी अध्यक्ष का इलाज चल रहा है.

तबीयत बिगड़ने के बाद रांची रिम्स से दिल्ली एम्स किया गया शिफ्ट

चारा घोटाला मामलों में जेल की सजा काट रहे लालू प्रसाद का झारखंड की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में विभिन्न रोगों का इलाज चल रहा था. उन्हें 23 जनवरी को रांची से दिल्ली शिफ्ट किया गया. रिम्स के निदेशक डॉक्टर कमलेश्वर प्रसाद ने इससे पहले बताया था कि लालू यादव को कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही. शुक्रवार को उन्हें निमोनिया से पीड़ित पाया गया. उनकी आयु को ध्यान में रखते हुए हमने उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भेजने का फैसला किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

INDvsENG 1st Test: इशांत शर्मा ने किया गेंदबाजी का आगाज, इंग्‍लैंड ने बिना नुकसान तीन ओवर में बनाए 6 रन

Next Post

काल के गाल में समा गए 5 ऊंट, रेंज अफसर ने मंगलवार को पकड़ा था ट्रक में लदे ऊंटों को

Next Post
काल के गाल में समा गए 5 ऊंट, रेंज अफसर ने मंगलवार को पकड़ा था ट्रक में लदे ऊंटों को

काल के गाल में समा गए 5 ऊंट, रेंज अफसर ने मंगलवार को पकड़ा था ट्रक में लदे ऊंटों को

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d