रांची: सदर अस्पताल के कैदी वार्ड के बाथरूम में एक सजायाफ्ता कैदी ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कैदी को इलाज के लिए पिछले 30 नवंबर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान लिट्टीपाड़ा के पिपरा गांव निवासी सुलेमान मरांडी के रूप में की गई है. सुलेमान हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था. वो किडनी की बीमारी से ग्रसित था. दर्द की शिकायत के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सुबह कैदी के शौचालय में आत्महत्या की सूचना मिली.

