हजारीबाग: सजा पुनरीक्षण कमेटी की बैठक की मांग को लेकर बंदियों का आमरण अनशन पुनरीक्षण कमेटी की बैठक जल्द कराने के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ. कारा अधीक्षक हमीद अंसारी ने बताया कि आगामी 28 तारीख को सजापुर कमेटी की बैठक प्रस्तावित है जिसमें बंदियों की रिहाई पर चर्चा होनी है.
जेल प्रशासन द्वारा जो सूची भेजी गई है उसमें पप्पू सिंह, मोहम्मद इम्तियाज, मैनेजर करमाली, दशरथ साहू, डब्ल्यू लिंडा, सुरेंद्र बंगाली, विजय लाल वर्णवाल, जयदेव महतो, राजेंद्र यादव, मोतीराम बेसरा, गुड्डू कुमार पांडे, बिरजू भुइयां, रामचंद्र राम, उमेश सिंह, यूनुस अंसारी, संजय सिंह, वशिष्ठ शाह, सदीक मियां, तेजो साहू, विश्वनाथ रवानी, पिंकू सिंह समेत ढाई दर्जन बंदियों की सूची शामिल है.
बताते चलें कि कमेटी की बैठक की मांग को लेकर जेपी सेंट्रल जेल के डेढ़ दर्जन बंदी पिछले कई दिनों से हड़ताल पर थे.

