BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कैदियों को किया जाएगा रिहा

by bnnbharat.com
September 30, 2019
in समाचार
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कैदियों को किया जाएगा रिहा
Share on FacebookShare on Twitter

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर हत्या, बलात्कार और भ्रष्टाचार के अपराधों को छोड़कर छिटपुट मामलों के सैकड़ों दोषियों को रिहा किया जाएगा. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि 2 अक्टूबर को करीब 600 कैदियों को रिहा किया जा सकता है. राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश की सरकारों के सहयोग से गृह मंत्रालय अंतिम सूची तैयार कर रहा है. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए कैदियों को विशेष छूट देने की योजना के तहत अभी तक 1,424 कैदियों को राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में रिहा किया गया है. इन्हें दो अक्टूबर 2018 और छह अप्रैल 2019 को दो चरणों में रिहा किया गया. अधिकारी ने बताया कि तीसरे चरण के तहत इस साल 2 अक्टूबर को कैदियों को रिहा किया जाएगा. पिछले साल केन्द्र सरकार द्वारा घोषित की गई अपराध-क्षमा योजना के तहत हत्या, बलात्कार या भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराए गए कैदियों को रिहा नहीं किया जाएगा.

2 अक्टूबर को कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बताया कि महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर खेल मंत्रालय ‘फिट इंडिया प्लागिंग रन’ का आयोजन करने जा रहा है. ‘फिट इंडिया प्लागिंग रन’ के तहत 2 अक्टूबर को दो किलोमीटर प्लागिंग दौड़ का कार्यक्रम पूरे देशभर में किया जाएगा. 2 अक्टूबर को एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक से मुक्ति के लिए अभियान का भी आयोजन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वे इस वर्ष महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के पर्व के तौर पर मनाएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नवरात्र का दूसरा दिन: माँ दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा

Next Post

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान कांग्रेस छोड़कर टीआरएस में हो सकते हैं शामिल

Next Post
भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान कांग्रेस छोड़कर टीआरएस में हो सकते हैं शामिल

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान कांग्रेस छोड़कर टीआरएस में हो सकते हैं शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d