BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

90 श्रमिकों को बिहार ले जा रही प्राइवेट बस पलटी, 35 लोग घायल, नशे में धुत था ड्राइवर

by bnnbharat.com
July 7, 2020
in Uncategorized
90 श्रमिकों को बिहार ले जा रही प्राइवेट बस पलटी, 35 लोग घायल, नशे में धुत था ड्राइवर
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा उपमंडल के बडशामी गांव में 90 यात्रियों से भरी यमुनानगर से मुज्जफरपुर (बिहार) जा रही एक निजी डबल डेकर बस पलट गई. इस हादसे में बस में सवार 35 लोग घायल हो गए. कुछ घायलों को लाडवा सामुदायिक केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई, लेकिन 24 जख्मियों को कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है.

यात्रियों का कहना है कि नशे में धुत ड्राइवर बस पलटने के बाद फरार हो गया. वहीं, बस में सवार महिला यात्री ने बताया कि बस चालक बहुत ही तेज गाड़ी चला रहा था. चालक शराब के नशे में था जिसके कारण यह हादसा हुआ.

यात्रियों का आरोप- एक सीट पर 4 लोगों को बिठाया

महिला यात्री ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार एक सीट पर एक ही यात्री को बिठाया जाता है, लेकिन एक सीट पर चार-चार लोगों को बिठाया गया. बस में करीब 90 से ज्यादा यात्री सवार थे. लाडवा के सरकारी अस्पताल में घायल महिला सुशीला देवी ने बताया कि वह अपने पति के साथ पटियाला से अम्बाला, अम्बाला से यमुनानगर और यमुनानगर से इस बस में बैठकर गोरखपुर की ओर जा रही थी.

बस में सवार थे 90 लोग

बस पलटते ही हाहाकार मच गया. बस सवार लोगों की चीख-पुकार सुन कर गांव बड़शामी के लोग राहत-बचाव कार्य के लिए दौड़े. ग्रामीणों ने बस से लोगों को बाहर निकाला. वहीं, कुछ लोग स्वयं बस से बाहर आ गए. यमुनानगर से श्रमिकों को लेकर बिहार जा रहा बस चालक नियमों को ताक पर रखे हुए था. सरकार की ओर से बसों में 30 यात्रियों को ले जाने की अनुमति है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस में 90 से अधिक यात्री थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क किनारे नशे में बेसुध मिला हवलदार, SP के निर्देश पर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d