बेतिया : बेतिया पश्चिमी चम्पारण में कोचिंग संस्थानों एवं ट्यूशन को लॉकडाउन के नियमों के साथ प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान करने की मांग को लेकर प्राईवेट कोचिंग एंड टयूशन टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. इसमें निजी कोचिंग एंड टयूशन संचालकों के समक्ष लॉक डाउन के दौरान उत्पन हो रही भुखमरी की समस्या एवं अन्य समस्यों से अवगत करवाया. कोचिंग एवं टयूशन संस्थानों को प्रारंभ करने की अनुमति देने का अनुरोध किया. अनुमंडल पदाधिकारी ने कि जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सरकार के पास शिक्षकों की बात को रखा जायेगा.
एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि ज्ञापन मे आग्रह किया गया है कि कोविड-19 से बचाव एवं छात्रों की स्वास्थ्य को देखते हुए इन्फ्रारेड स्कैनिंग थर्मामीटर , सेनीटाईजर , साबुन , मास्क आदि सारी सुविधाओं के साथ पठन पाठन किया जाने की अनुमति दे. जिस प्रकार से सभी दुकाने , माँल , रेस्टोरेंट आदि जैसे भीडभाड वाले संस्थान को खोल दिया गया है उसी प्रकार से हमे भी संस्थाओं को खोलने की अनुमति मिलती है तो हम अपनी जीवन यापन चला पाएंगे अन्यथा रोड पर आने की स्थिति हो गई है. प्रतिनिधिमंडल में रवि सिंह , नवीन कुमार चौरसिया , मनोज वर्मा और ई. रवि राज शामिल थे.

