बेतिया: बेतिया जिला के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत प्राइवेट शिक्षकों को लॉकडाउन के कारण लगभग चार महीने से बंद निजी कोचिंग /ट्यूशन संस्थानों को नियमों के साथ प्रारंभ करने की अनुमति को लेकर विनम्र आग्रह के साथ आज दिन वृहस्पतिवार को प्राईवेट कोचिंग एंड ट्यूशन टीचर्स एसोसिएशन नरकटियागंज के अध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बी.आर.सी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नरकटियागंज के नाम से ज्ञापन दिया गया.
लेकिन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के मीटिंग मे बाहर होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी तो बी.आर.पी. विजय कुमार को ज्ञापन सौंपा गया एवं निजी टयूशन एवं कोचिंग संचालकों के समक्ष लॉकडाउन के द्वौरान उत्त्पन्न होती जा रही.
भुखमरी की समस्या एवं अन्य समस्यों से अवगत करवाया तथा कोचिंग / ट्यूशन संस्थानों को जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ करने का अनुरोध किया किया गया.
प्रतिनिधि मंडल में अतुल कुमार, विजय कुमार, विपुल भार्गव, नवीन चौरसिया, प्रभात कुमार, ललित पाठक, मंजीत मिलन, म. असलम, सुधांशु कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे.

