बिहार: भौंरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक का शव खून से सना पाया गया है. युवक की हत्या हत्यारों ने गला रेत कर की है. मृतक की पहचान भौंरा सात नम्बर बड़ा बंगला निवासी 24 वर्षीय बिनोद पासवान के रूप में की गई है.
घटनास्थल के पास मृतक की स्कूटी भी मिली है. स्कूटी में भी खून के दाग है. भौंरा पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले के अनुसंधान में जुट गई है.
मृतक बिनोद निजी वाहन चालक था. पुलिस अपराधियों की सुराग को खोजी कुत्ता मंगा रही है. वहीं घटना की सूचना जंगल की आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई. मृतक के स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया.

