धनबाद:- उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को जिला अंतर्गत कोरोना मरीजो के उपचार हेतु निजी चिकित्सा संस्थानों द्वारा उपलब्ध उपलब्ध कराए गए बेड़ों एवं संसाधनों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया है.
इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों को निर्धारित ट्रीटमेंट प्रोटोकोल, निर्धारित दर, शर्तों एवं एसओपी का पालन करते हुए 50प्रतिशत बेड़ों को कोविड बेड के रूप में चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है.
