BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने छात्र से 300 बार कराया उठक – बैठक, छात्र अचेत

by bnnbharat.com
July 27, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के शिक्षिका का क्रूर चेहरा उजागर

तीसरी कक्षा के छात्र पर शिक्षिका ने ढाया जुल्म, 300 सौ बार कराया उठक-बैठक

अचेत हुआ छात्र, प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति हुआ सामान्य

संवाददाता (चतरा): प्राइवेट स्कूलों की बेरहमी मासूम बच्चों की जिंदगी पर भारी पड रही है। शिक्षक पढ़ाने के बजाये छोटे बच्चों पर जुल्म ढा रहे हैं। एक ऐसा ही मामला इटखोरी थाना क्षेत्र में सामने आया है। मामला परोका गांव में संचालित साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का है। जहां तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र मंझगांवा निवासी मुकेश सिंह का पुत्र राजकुमार सिंह की छोटी सी गलती ने शिक्षिका अंजली अग्रवाल को इस कदर नाराज कर दिया कि वे राजकुमार की उम्र का भी ख्याल नहीं रख पाईं और उसे तीन सौ बार उठक बैठक करने का फरमान जारी कर दिया। जिसके बाद मासूम तीसरी क्लास के राजकुमार पर यह सजा इतनी भारी पड़ी कि उसे अस्पताल ले जाने पड़ा।

होमवर्क कॉपी नही लाने की मिली सजा

जानकारी के मुताबिक साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र राजकुमार को होमवर्क दिया था और वह होमवर्क कॉपी लेकर विद्यालय नहीं पहुंचा था। यह बात शिक्षिका अंजली को इतनी नागवार गुजरी कि उसने राजकुमार को 300 बार उठक -बैठक करने को कहा। उठक बैठक करते करते राजकुमार अपने दाएं पैर में दर्द की शिकायत की। उसका पैर लगातार हिल भी रहा था। और मुंह से खून आने लगा। इसे देख स्कूल के एक सुरक्षाकर्मी ने मामले की जानकारी चुपके से परिजनों को दिया। सूचना पर विद्यालय पहुंचे परिजनों ने राजकुमार को आनन फानन में स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी लाया गया।जहां चिकित्सक अजीत कुमार ने इलाज किया।

बच्चे को किया गया मानसिक व शारिरिक रूप से टॉर्चर, जा सकती थी जान : चिकित्सक

चिकित्सक अजीत कुमार ने बताया कि बच्चे को इस तरह मानसिक और शारिरिक रूप से प्रताड़ित किया गया था कि वह काफी डरा-सहमा हुआ था। उन्होंने कहा कि बच्चो पर इस तरह के अत्याचार से उसकी जान भी जा सकती थी। घटना गुरुवार की है। लेकिन मजे की बात तो यह है कि मामला इतना बड़ा होने के बाद भी स्कूल संचालक ने बड़े आराम से मामले को मैनेज कर लिया। लेकिन इसी बीच मासूम बच्चे का दर्द बयां करता वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद स्कूल के शिक्षिका का क्रूर चेहरा सार्वजनिक हो गया। हालांकि मामला बढ़ता देख स्कूल प्रबंधक मीडिया के सवालो से बचते नजर आये। स्कूल प्रबंधन की तरफ से अभी तक कोई सफाई नहीं दी गई है। साई इंटरनेशनल स्कूल संवेदक प्रकाश राम का बताया जा रहा है, जो विधुत विभाग मे प्राइवेट ठेकेदार है। इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों एवं अभिभावकों में निजी विद्यालय संचालक के प्रति आक्रोश पनप रहा है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने ठेकेदार उपेंद्र नारायण सिंह के चार अपहरणकर्ताओं को स्कोर्पियो के साथ धर दबोचा

Next Post

भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर रविन्द्र गंझू की पत्नी गिरफ्तार, कई मामलों में थी वांटेड

Next Post

भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर रविन्द्र गंझू की पत्नी गिरफ्तार, कई मामलों में थी वांटेड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d