BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंत्री संतोष गंगवार के निजी सचिव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत…

by bnnbharat.com
October 19, 2019
in समाचार
मंत्री संतोष गंगवार के निजी सचिव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत…
Share on FacebookShare on Twitter

देशभर में लाख सख्ती के बाद भी सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है. शनिवार को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के निजी सचिव बृजेश तिवारी की सड़क हादसे में मौत हो गई. बता दें यह हादसा उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रात 12 बजे हुआ है. बताया जा रहा है कि बृजेश तिवारी कन्नौज से बरेली लौट रहे थे, इस दौरान मदनापुर के हाइवे पर उनकी कार ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद बृजेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई. बृजेश तिवारी मौत से उनके घर में कोहराम मच गया है. पुलिस ने बृजेश तिवारी के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

कौन हैं संतोष गंगवार

संतोष गंगवार यूपी की राजनीति का एक जाने माने लोगों में से एक हैं. वे उत्तर प्रदेश की बरेली संसदीय सीट से चुनकर आए हैं. उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के भगवत शरण गंगवार को 1,67,282 वोटों से पराजित किया था. यूपी की बरेली लोकसभा सीट से संतोष गंगवार लगातार 6 बार चुनाव जीत चुके हैं. हालांकि, 2009 में उनको हार का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन 2014 में एक बार फिर 7 वीं बार चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे.

जानकारी के मुताबिक बरेली लोकसभा सीट पर अब तक 17 बार चुनाव हुए हैं, जिसमें से 8 बार बीजेपी ने बाजी मारी है. सबसे दिलचस्प बात है यह है कि आठों बार संतोष गंगवार ही सांसद बने हैं. 1989 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से संतोष कुमार गंगवार ने बरेली से पहली जीत हासिल की और इस जीत के बाद उन्होंने बरेली को अपना गढ़ बना लिया। फिलहाल, वे मोदी सरकार में मंत्री है.

बता दें उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ था. इस हादसे में दो चचेरे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी. इतना ही नहीं सड़क हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सभी घायलों का इलाज पहले सलेमपुर सीएससी अस्पताल में कराया गया उसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है. जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

21 अक्टूबर को लंबित मामलों पर शिविर का आयोजन

Next Post

जिस अफसर ने मुंबई की कंपनी को बिना टेंडर व डीपीआर के दिया 3.64 करोड़ का काम, खुद उसकी कर रहे जांच, मामले को ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी

Next Post
जिस अफसर ने मुंबई की कंपनी को बिना टेंडर व डीपीआर के दिया 3.64 करोड़ का काम, खुद उसकी कर रहे जांच, मामले को ठंडे  बस्ते में डालने की तैयारी

जिस अफसर ने मुंबई की कंपनी को बिना टेंडर व डीपीआर के दिया 3.64 करोड़ का काम, खुद उसकी कर रहे जांच, मामले को ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d