BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिखावा और कागजी दावों से काम चला रही सरकार: प्रियंका गांधी

by bnnbharat.com
August 24, 2020
in Uncategorized
यूपी में युवाओं का भविष्य रौंदा जा रहा: प्रियंका गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

आगरा: ताजनगरी आगरा में पांच साल की बच्ची की भूख और बीमारी से मौत के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है. प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार की बेटी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रोते हुए अपने घर की हालत बयां कर रही है. ​

प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए इसे सरकार के ‘माथे पर कलंक’ बताया है. बता दें, बीते शुक्रवार को आगरा में पांच साल की मासूम सोनिया की भूख और बीमारी से मौत हो गई. परिवार के पास एक सप्ताह से अन्न का एक दाना भी नहीं था.

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘योगी सरकार इतनी आत्ममुग्ध हो गयी है कि किसी भी गरीब और असहाय की आवाज़ सुनने के लिए तैयार नहीं है. विफलता का पर्यायवाची बन चुकी वर्तमान सरकार सिर्फ और सिर्फ दिखावा और कागजी दावों के माध्यम से काम चला रही है.

कुछ खास मीडिया चैनलों के जरिए अपनी पीठ थपथपाने और खोखले सरकारी आदेशों से काम चल रहा है. आत्महत्या और भुखमरी की बढ़ती हुई घटनाएं उत्तर प्रदेश की सच्चाई है.’

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, ‘इस भयानक आर्थिक तंगी के दौर में सरकार कोई ठोस समाधान नहीं निकाल रही है. आगरा जिले की बच्ची का इस तरह भुखमरी से मर जाना सरकार के माथे पर कलंक है. बच्ची का पूरा परिवार दुखी है. उत्तर प्रदेश सरकार ये बताए कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिये क्या कदम उठाए जा रहें हैं?’

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की बढ़त

Next Post

पेड़ से टकराई टिपर, ड्राइवर की मौके पर मौत, खलासी गंभीर रूप से घायल

Next Post
पेड़ से टकराई टिपर, ड्राइवर की मौके पर मौत, खलासी गंभीर रूप से घायल

पेड़ से टकराई टिपर, ड्राइवर की मौके पर मौत, खलासी गंभीर रूप से घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d