BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोनभद्र नरसंहार: प्रियंका गांधी हुईं भावुक

by bnnbharat.com
July 20, 2019
in समाचार
सोनभद्र नरसंहार: प्रियंका गांधी हुईं भावुक
Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के धरने के बाद आखिरकार शनिवार सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिजन मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे लेकिन प्रशासन ने सिर्फ दो लोगों को ही प्रियंका से मिलने की इजाजत दी. सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिजन प्रियंका गांधी से मिलने चुनार गेस्ट हाउस पहुंचे तो प्रियंका गांधी भावुक हो गईं. पीड़ित परिवार की महिलाएं अपना दर्द बयां करते हुए रोने लगीं तो भावुक प्रियंका ने पीड़ितों के आंसू पोंछते हुए गले से लगा लिया. प्रियंका गांधी ने उनकी हिम्मत बढ़ाई और इंसाफ दिलाने का वादा किया. प्रियंका गांधी ने प्रशासन के रवैये के प्रति नाराजगी जाहिर की और चुनार गेस्ट हाउस में दोबारा धरने पर बैठ गई हैं. दरअसल, सोनभद्र से पीड़ित परिवार के 15 सदस्य प्रिंयका गांधी से मिलने मिर्जापुर आए थे, जिनमें से सिर्फ दो को ही मिलने दिया गया और बाकी लोगों को गेस्ट हाउस के बाहर ही रोक दिया गया. प्रियंका गांधी सभी पीड़ितों से मिलना चाहती हैं.

प्रियंका गांधी ने कहा कि जिनसे मिलने के लिए मैं आई थी, अब उन्हें मुझसे मिलने आना पड़ा फिर भी प्रशासन ने मुझसे मिलने नहीं दिया. प्रियंका ने सवाल उठाते हुए कहा, आखिर महिला पीड़ित परिजनों से मिलने पर प्रशासन को क्या आपत्ति है.

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र में 10 लोगों की हत्या के बाद वहां धारा 144 लागू होने के बाद भी पीड़ितों से मिलने की जिद पर अड़ी रहीं. प्रियंका गांधी ने प्रशासन से कहा कि अगर सोनभद्र में धारा 144 लागू है तो वो पीड़ित परिवारों से मिर्जापुर या वाराणसी में भी मिल सकती हैं. जिसके बाद सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिजनों को प्रियंका गांधी से मिलाने के लिए चुनार गेस्ट हाउस लाया गया.

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी को शुक्रवार को प्रशासन ने सोनभद्र जाने से रोका था. फिलहाल प्रियंका गांधी को चुनार गेस्ट हाउस में हिरासत में रखा गया है. जहां बॉन्ड भरने पर प्रियंका गांधी को छोड़ा जाएगा.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का हृदयगति रुकने से देहांत हुआ

Next Post

IMA पोंजी घोटाला मामला: PMLA कोर्ट का आदेश

Next Post
IMA पोंजी घोटाला मामला:  PMLA कोर्ट का आदेश

IMA पोंजी घोटाला मामला: PMLA कोर्ट का आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d