नई दिल्ली: दिल्ली हिंसा से जुड़े जज मुरलीधर के ट्र्रांसफर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “न्यायमूर्ति मुरलीधर की आधी रात को ट्रांसफर किया जाना मौजूदा विवाद को देखते हुए चौंकाने वाला नहीं है, लेकिन यह प्रमाणित रूप से दुखद और शर्मनाक है.
लाखों भारतीयों को एक न्यायप्रिय और ईमानदार न्यायपालिका में विश्वास है, न्याय को विफल करने और उनके विश्वास को तोड़ने के सरकार के प्रयास दुस्साहसी हैं.”

