नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को आर्थिक मंदी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.
प्रियंका ने आज ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में आर्थिक मंदी है. हमारा बाजार, हमारे किसान की ज्यादा मदद करें, अभी ऐसी हमारी नीति होनी चाहिए. ऐसे माहौल में रीजनल कम्प्रिहेंसिव इकॉनमिक पार्टनरशिप किसानों के लिए सत्यानाश समझौता साबित होगा. यह समझौता भारतीय किसानों के सारे हितों को निगल जाएगा और किसानों के लिए उत्पाद बेचने की जगह सीमित हो जाएगी.

