नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सरकार पर प्रदेश में बिगड़ते हालातों पर पर्दा डालने का आरोप लगाया है. प्रियंका ने ट्वीट कर राज्य में दो दिन के अपराधों का एक चार्ट शेयर किया है.
प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा
प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा, ‘यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है. प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्. ये यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है. यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है.

