BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रियंका गांधी को घर खाली करने का नोटिस देना घटिया राजनीति का परिचायक: कांग्रेस

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in Uncategorized
प्रियंका गांधी को घर खाली करने का नोटिस देना घटिया राजनीति का परिचायक: कांग्रेस

प्रियंका गांधी को घर खाली करने का नोटिस देना घटिया राजनीति का परिचायक: कांग्रेस

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को दिल्ली में 35 लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला खाली कराये जाने की नोटिस को घटिया राजनीति और क्षुद्र राजनीति का परिचायक बताया है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की ओछी मानसिकता के कारण पहले एसपीजी सुरक्षा को वापस लेने का निर्णय लिया गया, वहीं अब क्वार्टर खाली करने का निर्देश देना व्यक्तिगत दुर्भावना को प्रदर्शित करता है. उन्होंने कहा कि केंद्र के भाजपा नेता प्रियंका गांधी और कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव के कारण पूरी तरह से घबरा गये है और अब ओछी हरकत पर उतर आये है.

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पूरा देश जानता है कि देश की एकता-अखंडता की रक्षा के खातिर जिस परिवार के दो-दो सदस्यों ने बलिदान दिया, उस परिवार अब भी खतरा मंडरा रहा है, लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार के इशारे पर लिये गये इस फैसले की पार्टी निन्दा करती है. उन्होंने कहा कि एक ओर जब लाॅकडाउन में केंद्र सरकार आम लोगों से भी यह अपील कर रही है कि वे किसी को मकान खाली नहीं करने बोले या जबरन किराया नहीं वसूले, लेकिन अपने ही आदेश की अनदेखी कर भाजपा ने नीचता की सारी हदों को पार करने का काम किया है.

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पूरी पार्टी प्रियंका गांधी के साथ है और उनकी सुरक्षा और हिफाजत के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लंबित म्यूटेशन का जल्द करें निपटारा – डीसी

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d