BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रियंका गांधी यूपी में बनाएंगी पॉलिटिकल बेस कैंप, हजरतगंज स्थित बंगले में रहेंगी

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in Uncategorized
प्रियंका गांधी यूपी में बनाएंगी पॉलिटिकल बेस कैंप, हजरतगंज स्थित बंगले में रहेंगी

प्रियंका गांधी यूपी में बनाएंगी पॉलिटिकल बेस कैंप, हजरतगंज स्थित बंगले में रहेंगी

Share on FacebookShare on Twitter

यूपी : दिल्ली में सरकारी बंगला खाली करने के नोटिस के बाद अब खबरें आ रही है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ शिफ्ट होंगी. पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल का लखनऊ के हजरत गंज में बंगला है. प्रियंका के रहने के लिए इसी बंगले की मरम्मत की गई है. प्रियंका अपने पिछले दौरों पर इसी घर में रुकी थीं. यह घर इंदिरा गांधी की मामी शीला कौल का है.
प्रियंका गांधी वाड्रा अब यूपी में अपना राजनीतिक बेस कैंप बनाएंगी. प्रियंका के करीबी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल प्रसिद्ध वनस्पति वैज्ञानिक प्रोफेसर कैलाश नाथ कौल की पत्नी थीं. सालों से गोखले मार्ग पर स्थित कौल का बंगला बंद पड़ा है.

जवाहर लाल नेहरू ने लगाया था बंगले में पौधा

न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी सूत्रों के हवाले से बताया कि जनवरी से ही घर की मरम्मत का काम चल रहा था. कोरोना संक्रमण के चलते काम कुछ वक्त रोकना भी पड़ा था. हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं दी गई है कि प्रियंका लखनऊ कब शिफ्ट होंगी. लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है.  इस घर में पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू द्वारा लगाया गया पौधा भी मौजूद है. इस घर में महात्मा गांधी भी कई बार आए थे.

एक महीने में खाली करना है दिल्ली का घर

दिल्ली के लुटियन जोन स्थित लोदी एस्टेट के सरकारी बंगले को वापस लेने का पत्र केंद्र सरकार ने प्रियंका गांधी को भेजा है. केंद्र सरकार का कहना है कि एसपीजी सिक्योरिटी मिलने की वजह से ही उनको यह बंगला अलॉट किया गया था, लेकिन अब एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली गई है. लिहाजा, उनको यह बंगला एक महीने के भीतर खाली करना होगा. पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या के बाद प्रियंका को यह बंगला अलाॅट किया गया था.

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव के बाद से ही यूपी में काफी सक्रिय हैं.
यूपी की राजनीति में सक्रिय हैं प्रियंका
कोरोना संकट की शुरुआत होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने पत्रों, ट्वीट और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए योगी सरकार के सामने सवाल उठाए थे. 1000 बसों के विवाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल भेजने के बाद से प्रियंका यूपी की राजनीति में और सक्रिय हो गईं.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पहले भी कर चुके हैं मांग
पार्टी के वरिष्ठ नेता पहले भी प्रियंका को उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का समर्थन कर चुके हैं. अजय कुमार लल्लू ने कहा कि हर कांग्रेसी का यही मानना है कि प्रियंका को लखनऊ आकर मोर्चा संभालना चाहिए, हालांकि आखिरी फैसला उन्हें ही लेना है. एक और वरिष्ठ कांग्रेस लीडर पीएल पुनिया ने भी प्रियंका के लखनऊ शिफ्ट होने का समर्थन किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुंबई एयरपोर्ट घोटाला: CBI ने जीवीके ग्रुप के खिलाफ केस दर्ज

Next Post

अगर 2020 में राष्ट्रपति बना, तो भारत के साथ संबंध को मिलेगी उच्च प्राथमिकता: जो बिडेन

Next Post
अगर 2020 में राष्ट्रपति बना, तो भारत के साथ संबंध को मिलेगी उच्च प्राथमिकता: जो बिडेन

अगर 2020 में राष्ट्रपति बना, तो भारत के साथ संबंध को मिलेगी उच्च प्राथमिकता: जो बिडेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d