BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मौनी अमावस्या पर प्रियंका गांधी ने संगम में लगाई डुबकी

by bnnbharat.com
February 11, 2021
in समाचार
मौनी अमावस्या पर प्रियंका गांधी ने संगम में लगाई डुबकी
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: आज माघ महीने की मौनी अमावस्या है. ये अमावस्या हिन्दू धर्म में बहुत ही मान्यता रखती है. इस दिन लोग नदी में स्नान करते हैं और गर्म कपड़े दान करते हैं. इस मौके पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी प्रयागराज (इलाहाबाद) पहुंचीं. उन्होंने संगम में जाकर डुबकी लगाई पूजन-अर्चना की.

उनके साथ बेटी मिराया और बेटे रेहान ने भी साथ में डुबकी लगाई. इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा खुद ही घाट से नाव चलाकर नदी में पहुंची और उन्होंने नाविक को दो हजार रुपये दिये. प्रियंका गांधी वाड्रा तकरीबन सुबह 11:40 बजे आनंद भवन पहुंचीं.

वहां कांग्रेस के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया

प्रयागराज में अपने पुरखों के स्मृति स्थल आनंद भवन आकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भाव विभोर हो गईं. अपने बच्‍चों के साथ प्रयागराज पधारीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पैतृक आवास आनंद भवन में अपने पुरखों को याद किया.

उन्होंने अपने परदादा पंडित जवाहर लाल नेहरु और अपनी दादी जी श्रीमती इंदिरा गांधी को याद किया. इस दौरान वो अनाथ बच्चों से भी मिलीं औऱ उन्होंने उन बच्चों के साथ वक्त भी बिताया. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी वाड्रा संगम पर कुछ समय बिताने के बाद मनकामेश्वर मंदिर पहुंची हैं.

यहां पर प्रियंका गांधी शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मुलाकात कर रही हैं. साथ ही उन्होंने यहीं पर दोपहर का भोजन भी किया. गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी किसी भी कार्यक्रम या समारोह में अपनी पार्टी के फायदे के लिये पहुंचती है.

उनकी हर योजना और कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य अपनी पार्टी की धुंधली तस्वीर को साफ़ करना है और जनता के साथ अधिक से अधिक मिलना है ताकि वो प्रभावित हो सके. ऐसे में प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी का एक बड़े चेहरा हैं. उनके कंधे पर जिम्मेदारियां भी अधिक हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रियंका गांधी ने आधे घंटे तक अनाथों के बीच गुजारा वक़्त

Next Post

Petrol Diesel Price:- दिल्ली में 88 के पार पहुंचा पेट्रोल, मुंबई में भी टूटा रिकॉर्ड, लगातार चौथे दिन बढ़े दाम

Next Post
Petrol Diesel Price:- दिल्ली में 88 के पार पहुंचा पेट्रोल, मुंबई में भी टूटा रिकॉर्ड, लगातार चौथे दिन बढ़े दाम

Petrol Diesel Price:- दिल्ली में 88 के पार पहुंचा पेट्रोल, मुंबई में भी टूटा रिकॉर्ड, लगातार चौथे दिन बढ़े दाम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d