नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव में कांग्रेस पार्टी के एग्जिट पोल के आए नतीजों के बाद खाता नहीं खुलने को लेकर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बिल्कुल भी निराश नजर नहीं आई.
वाराणसी दौर पर उन्होंने एग्जिट पोल के सवाल को टालते हुए कहा कि रिजल्ट आने दो फिर देखेंगे. संत रविदास की 643 वीं जयंती में शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को वाराणसी पहुंचीं.
यहां पहुंचते ही बाबतपुर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने प्रियंका का जोर-शोर से स्वागत किया. काशी पहुंच कर प्रियंका सीधे सीरगोवर्धनपुर में स्थित मंदिर पहुंचीं और भगवान का दर्शन किया. इसके बाद वह संत रविदास की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल हुईं.
दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह जवाब वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से निकलते वक्त दिया.

