नई दिल्ली: देश में कोरोना संकट के बीच भारत में राजनीति भी जोरो पर है, सोमवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. प्रियंका गांधी ने यूपी में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के विवाद में घोटाला बताया है और इसे प्रदेश का व्यापम घोटाला कह दिया है. कांग्रेस नेता प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा, 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला उप्र का व्यापम घोटाला है. इस मामले में गड़बड़ी के तथ्य सामान्य नहीं हैं. डायरियों में स्टूडेंट्स के नाम, पैसे का लेनदेन, परीक्षा केंद्रों में बड़ी हेरफेर, इन गड़बड़ियों में रैकेट का शामिल होना – ये सब दर्शाता है कि इसके तार काफी जगहों पर जुड़े हैं. मेहनत करने वाले युवाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए. सरकार अगर न्याय नहीं दे सकी तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा.’
व्यापम घोटाले के बाद कई लोगों की गई जान
दरअसल मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ था जो शिक्षको की भर्ती से ही जूड़ा है, जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गवा दी है और शिवराज सरकार पर कई तरह के आरोप लगते आए हैं. इससे पहले भी रविवार को कांग्रेस नेता की ओर से इस मामले में सवाल किए गए थे. वहीं प्रियंका गांधी ने लिखा था कि शिक्षक भर्ती में जिस तरह से गड़बड़ियों के मामले सामने आए हैं वो हैरान करने वाले हैं, उन्होंने लिखा कि ये गड़बड़ी पूरी व्यवस्था पर ही प्रश्नचिन्ह लगाता है.
घोषित रिजल्ट में कुछ सवालों के सत्यता पर उठे सवाल
दरअसल इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी थी. इस मामले में याचिकाकर्ताओं ने सहायक शिक्षकों के घोषित रिजल्ट में कुछ सवालों के सत्यता पर सवाल प्रश्न उठाए थे जिसके बाद कोर्ट ने भर्ती प्रकिया पर रोक लगा दी थी. इस मामले में अगली सुनवाई, 12 जुलाई को होगी.

