BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रियंका की योगी सरकार से अपील, यूरिया की कमी से किसान परेशान, तुरंत संज्ञान ले सरकार

by bnnbharat.com
August 19, 2020
in Uncategorized
यूपी की कानून-व्यवस्था पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: देश में धान की खेती का मौसम है. कई जगहों पर धान की रोपाई हो गई है तो कुछ जगहों पर धान की रोपाई चल रही है. इस समय किसानों को यूरिया की जरूत पड़ती है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में यूरिया की कमी से किसान जूझ रहे हैं. किसानों के इस मुद्दे को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उठाया. उन्होंने योगी सरकार से अपील की है कि वह यूरिया की कमी को दूर करे.

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर यूरिया की किल्लत के चलते किसान परेशान हैं. जगह-जगह लाइनें लगी हैं और लेकिन अधिकतर सहकारी समितियों पर यूरिया समाप्त हो चुकी है. किसान कालाबाजारी से परेशान है. यूपी सरकार को तुरंत हस्तक्षेप कर यूरिया की किल्लत की समस्या का समाधान करना चाहिए.”

यूपी के बागपत समेत कई जिलों में यूरिया की किल्लत देखी जा रही है. गाबपत में कुछ दिन पहले 610 मीट्रिक टन यूरिया आया था, जो बिक गया. अब सहकारी समितियों और ज्यादातर निजी दुकानों पर यूरिया उपलब्ध नहीं होने से किसान परेशान हैं. बागपत में 35 में से 30 सहकारी समितियों और 215 निजी दुकानों में 150 पर यूरिया उपलब्ध नहीं है. दो हजार मीट्रिक टन यूरिया की जरूरत है, लेकिन 150 मीट्रिक टन उपलब्ध है. ज्यादा दिक्कत सहकारी समितियों पर है. जिले में 60 फीसद किसान सहकारी समितियों से यूरिया खरीदते हैं. यह हाल एक जिले का है. बाकी के जिलों में क्या हाल होगा इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं.

उधर, कृषि निदेशक ने यूरिया तस्करी की आशंका पर यूपी-हरियाणा सीमा पर निगरानी कराने का आदेश दिया है. वहीं, प्रदेश सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी जरूरतों के अनुसार, ही यूरिया खरीदें. साथ ही सरकार ने यह दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में कहीं कोई यूरिया की कतई कमी नहीं है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का राशिफल 

Next Post

अपराधियों ने यात्रियों से भरी बस को किया हाईजैक, तलाश जारी

Next Post
अपराधियों ने यात्रियों से भरी बस को किया हाईजैक, तलाश जारी

अपराधियों ने यात्रियों से भरी बस को किया हाईजैक, तलाश जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d