शशिभूषण दूबे कंचनीय
मिर्जापुर में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने व वाछिंत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. 25 हजार रुपये का ईनामी अपराधी मनोज काद्यान पुत्र काश्मीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह जालसाजी व फॉड करने का अभयस्त है, इसके विरुद्ध उ0प्र0, हरियाणा में लगभग एक दर्जन मुकदमें पंजीकृत है. उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था.

