रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पीआरके नायडू को झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है. पीआरके नायडू भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत अधिकारी रह चुके है. राज्यपाल ने झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम, 2016 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए राज्य सरकार के परामर्श से यह नियुक्ति की है. अब विश्वविद्यालय के कामकाज के संचालन मे तेजी आयेगी.

