BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रो. हांसदा के शिक्षा में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता: रघुवर दास

by bnnbharat.com
November 19, 2020
in समाचार
प्रो. हांसदा के शिक्षा में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता: रघुवर दास
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने पद्मश्री से सम्मानित जाने-माने शिक्षाविद, लेखक एवं समाजसेवी प्रो. दिगम्बर हांसदा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. उन्होंने कहा है कि प्रो. हांसदा एक मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्ति थे. शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है.

प्रो. हांसदा के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को देखते हुए दास ने सरकार से राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि संताली भाषा एवं साहित्य के विकास में इनका काफी योगदान रहा है. हिन्दी एवं संताली भाषा में इनकी कई पुस्तकें हैं. भारतीय संविधान का इन्होंने संताली में अनुवाद किया है.

इंटरनेशनल संताल काउंसिल के संस्थापक चेयरमैन एवं गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में इन्होंने काफी काम किया है. जमशेदपुर के आदिवासी क्षेत्र में पहला कॉलेज खोलने का श्रेय भी प्रो. हांसदा को जाता है. वे जमशेदपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के संस्थापक सदस्य थे. उनके निधन से शिक्षा जगत को भारी क्षति हुई है.

दास ने अपने शोक संदेश में कहा है कि झारखंड के विकास के इस दौर में हमें आज इनकी जरूरत थी, लेकिन असमय यह हमारे बीच से चले गये. मृत्यु पर आदमी का वश नहीं चलता है, हानि-लाभ जीवन-मरण, यश-अपयश ऊपर वाले के हाथ में है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा इनके निधन से मर्माहत परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति दें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जीतन राम मांझी ने ली प्रोटेम स्पीकर की शपथ

Next Post

आखिर ऑडियो क्लिप के मामले में एनआईए जांच की अनुशंसा करने से क्यों भाग रही है राज्य सरकार: भाजपा

Next Post
संथाल के आदिवासियों- मूलवासियों के स्वास्थ्य की चिंता हेमंत सरकार को बिल्कुल नहीं है: भाजपा

आखिर ऑडियो क्लिप के मामले में एनआईए जांच की अनुशंसा करने से क्यों भाग रही है राज्य सरकार: भाजपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d