BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाल संरक्षण के लिए सक्रिय प्रयासों की जरूरतः डीएसडब्लूओ

by bnnbharat.com
November 3, 2020
in समाचार
बाल संरक्षण के लिए सक्रिय प्रयासों की जरूरतः डीएसडब्लूओ
Share on FacebookShare on Twitter

समाज कल्याण पदाधिकारी ने बाल संरक्षण को लेकर की बैठक

मेदिनीनगर:-  जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण कार्यालय में बाल संरक्षण को लेकर बैठक की गई. बैठक में डीएसडब्लूओ ने ग्राम बाल संरक्षण समिति, प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति, स्पॉन्सरशिप एंड फोस्टर केयर, बालिका गृह, बाल गृह, सम्प्रेक्षण गृह, स्वधार गृह, सखी वन स्टॉप सेन्टर, महिला शक्ति केंद्र, बाल कल्याण समिति एवम किशोर न्याय बोर्ड सहित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा की. 

इस दौरान उन्होंने बताया कि महिला शक्ति केंद्र के तहत आठ प्रखंडों का चयन किया जा चुका है. इसमें सभी प्रखंड से 200 वॉलिंटियर्स का चयन होना है जिन्हें प्रति माह 2000 रुपये देने की स्वीकृति सरकार द्वारा दी गई है. बैठक में मौजूद केडी पासवान ने बताया कि अभी तक जिले में 1321 ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति गठित की जा चुकी है. वही 17 प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन किया जा चुका है. समाज कल्याण पदाधिकारी ने शेष ग्राम तथा प्रखंडों में भी जल्द से जल्द बाल संरक्षण समिति की गठन करने का निर्देश दिया. वही स्पॉन्सरशिप एंड पोस्टर केयर के अंतर्गत 50 लाभुकों का लक्ष्य रखा गया है, जिसमे वर्तमान में 8 लाभुकों के खाते में  2000 हस्तांतरित कर दिया गया है. 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में नीति आयोग के रिपोर्ट के अनुसार पलामू में लिंगानुपात के बढ़त को देखा गया है. इस को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को लेकर जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाने का निर्देश दिया. इसके तहत ग्राम स्तर तथा आंगनबाड़ी स्तर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत वॉल पेंटिंग को बढ़ावा देने का निर्देश दिया.  

बैठक की समाप्त होने के बाद जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम फ़ील्ड पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित संप्रेक्षण गृह, बाल गृह तथा निर्माणाधीन सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया.

नव निर्मित संप्रेक्षण गृह में 18 वर्ष से कम आयु में अपराध करने वाले युवाओं को रखा जाएगा. जहां उनकी उचित काउंसलिंग भी की जाएगी. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने संप्रेक्षण गृह में बने रूम, किचन, शौचालय सहित सभी सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा के प्रावधानों पर ज्यादा जोर दिया. वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरा, दीवारों की ऊंचाई सहित अन्य सुरक्षा मानकों पर खास तौर पर उनकी नजर रही. उन्होंने वहां मौजूद पदाधिकारियों से जल्द से जल्द सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया, ताकि सम्प्रेक्षण गृह को जल्द से जल्द यूज़ में लाया जा सके. 

समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम ने बालग्रह का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा वहां मौजूद सुपरवाइजर को बच्चों का खास ध्यान रखने को कहा.

संप्रेक्षण गृह तथा बाल गृह के निरिक्षण के बाद डीएसडब्लूओ आफताब आलम निर्माणाधीन सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंचे. वहां उन्होंने संवेदक को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर के कोई जाने से घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

Next Post

जनता दरबार में कुल 70 से अधिक लोगों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याओं को लेकर किया फरियाद

Next Post
जनता दरबार में कुल 70 से अधिक लोगों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याओं को लेकर किया फरियाद

जनता दरबार में कुल 70 से अधिक लोगों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याओं को लेकर किया फरियाद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d