BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसानों की समस्याओं का जल्द निकलेगा समाधान: नरेंद्र सिंह तोमर

by bnnbharat.com
December 18, 2020
in समाचार
चतरा लोकसभा क्षेत्र के 8 सदस्यों को मनोनीत किया “दिशा“ का सदस्य
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि किसान संगठनों से उनकी मांगों को लेकर चर्चा जारी है और जल्द ही मामले का सकारात्मक समाधान निकलेगा. कृषि मंत्री के समक्ष मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, गुजरात, हरियाणा के कृषक उत्पादक संगठन ( एफपीओ ) के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को अपने अनुभव रखे.

उन्होंने बताया कि नए कृषि सुधार कानून आने के बाद किसानों को उपज बेचने के लिए मुक्त बाजार मिलने से मुनाफा तो बढ़ा ही है, तीन दिन के भीतर भुगतान मिलने से भी राहत मिली है. प्रगतिशील किसानों ने कहा कि नयी व्यवस्था में मल्टीलेयर टैक्स सिस्टम खत्म हो जाने से उन्हें आर्थिक रूप से बड़ा लाभ हो रहा है . कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने तथा उनके जीवन स्तर मे सुधार लाने के लिए दृढ संकल्पित हैं.

वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री ने कार्यभार संभालते ही इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया था. विगत साढ़े छह साल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं, पिछले दिनों लाए गए कृषि सुधार कानून भी इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण कदम है. तोमर ने बताया कि देश में 80 फीसदी छोटे किसान हैं, जो महंगी फसलों की खेती नहीं कर पाते है. उनकी उपज की मात्रा कम होने से उन्हें उसके बेहतर दाम भी नहीं मिल पाते, इसीलिए एफपीओ के माध्यम से छोटे कृषकों को तीन सौ के समूह में जोड़कर उन्हें लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री ने 10 हजार नए एफपीओ बनाने का ऐलान किया है. सरकार इन एफपीओ पर 6,850 करोड़ रूपए खर्च करने जा रही है. पूरे देश में नए कृषि सुधारों का समर्थन हो रहा है. देशभर से किसान फोन पर संपर्क कर रहे हैं और दिल्ली आकर समर्थन दे रहे हैं लेकिन दूसरी ओर किसानों को भ्रम में डालकर राजनीति करने का भी काम किया जा रहा है. किसान संगठनों से उनकी मांगों को लेकर चर्चा जारी है और जल्द ही मामले का सकारात्मक समाधान निकलेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टैंकर और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, दो की मौत

Next Post

राजधानी में पोस्टरबाजी कर दहशत फैलाने वाले पांच उग्रवादी गिरफ्तार

Next Post
राजधानी में पोस्टरबाजी कर दहशत फैलाने वाले पांच उग्रवादी गिरफ्तार

राजधानी में पोस्टरबाजी कर दहशत फैलाने वाले पांच उग्रवादी गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d