रांची. राष्ट्रीय जयहिन्द पार्टी की केंद्रीय समिति और रांची जिला समिति के कार्यकर्त्ताओं ने जन समस्याओं के समाधान और भ्रष्ट्राचार पर अंकुश लगाने को लेकर राजधानी में प्रदर्शन किया. पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव के विरूद्ध कोकर बाजार से से जुलूस निकाला और प्रशासन तथा सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने का काम किया.

