BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चौथे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी

by bnnbharat.com
December 1, 2019
in Uncategorized
चौथे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी

चौथे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए रविवार को नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी. उम्मीदवार दो दिसंबर को नाम वापस ले सकेंगे. नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची के आधार पर उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा. चौथे चरण में सोलह दिसंबर को पंद्रह सीटों पर वोट डाले जायेंगे. मतगणना 23 दिसंबर को होगी.

गिरिडीह जिले के पांच विधानसभा सीटों जमुआ, बगोदर, गिरिडीह, डुमरी और गांडेय के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के क्रम में चौदह प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त कर दिया. धनबाद जिले के पांच निर्वाचन क्षेत्रों में भी स्क्रूटिनी के दौरान पंद्रह प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया. देवघर जिले के मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रत्याशियों का नामांकन भी अस्वीकृत कर दिया गया.

देवघर जिले के मधुपुर विधानसभा की स्क्रूटिनी में तीन प्रत्याशियों का नामांकन अस्वीकृत हुआ, जिनमें ’झारखण्ड पीपुल्स पार्टी के प्रत्याशी अनिल कुमार टुड्डु और ’लोक जनशक्ति पार्टी के हदय नारायण राय का नामांकन अस्वीकृत किया.

गिरिडीह जिले के 5 विधानसभा गिरिडीह , जमुआ, बगोदर, डुमरी व गांडेय में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई. 14 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हो गया है, अब 68 प्रत्याशी मैदान में बच गए हैं. इन विधानसभा क्षेत्रों में चौथे चरण में 16 दिसम्बर को मतदान होगा.

आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर चौथे चरण में 16 दिसंबर 2019 को धनबाद में होने वाले चुनाव के मद्देनजर शनिवार को स्क्रूटिनी की गई. जिसमें 15 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया. स्क्रूटनी के दौरान 39-निरसा विधानसभा से 4 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया.

निरसा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी बुधे मुर्मू, निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद शहाबुद्दीन अंसारी, हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा की किरण देवी तथा लोक जनशक्ति पार्टी की अनिता पासवान का नामांकन पत्र रद्द किया गया.

वहीं धनबाद विधानसभा से 2 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया. धनबाद विधानसभा से जिन प्रत्याशियों के नाम रद्द किए गए. वह निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश्वर महतो तथा प्रेम प्रकाश पासवान है.

यहां से हॉट सीट माना जा रहा झरिया विधानसभा से 2 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया. जिसमें झरिया विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी संजीव सिंह तथा रवीन्द्र कुमार सिंह का नाम शामिल है. टुंडी विधानसभा की अगर बात करे तो टुंडी विधानसभा से सर्वाधिक 5 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया है.

टुंडी से मोतिलाल किस्कु (निर्दलीय), कमल प्रसाद साहु (समाजवादी पार्टी), मुन्ना विश्वकर्मा (एनसीपी), देवी लाल किस्कु (झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान) तथा लोक जनशक्ति पार्टी के सुरेंद्र सिंह का नामांकन रद्द किया गया.

इसके साथ ही बाघमारा विधानसभा से 2 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया. कार्तिक महतो तथा एलजेपी के विनोद कुमार गोस्वामी का नाम शामिल है.

जबकि सिंदरी विधानसभा से एक भी प्रत्याशी का नामांकन रद्द नहीं किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पहले चरण के मतदान संपन्न होने के बाद सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने मतदाताओं के प्रति किया आभार व्यक्त

Next Post

आजसू सेवा देना जानती है, अन्य पार्टियां सेवा लेना जानती है : सुदेश महतो

Next Post
आजसू सेवा देना जानती है, अन्य पार्टियां सेवा लेना जानती है : सुदेश महतो

आजसू सेवा देना जानती है, अन्य पार्टियां सेवा लेना जानती है : सुदेश महतो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d